क्या खाने से दूध बड़ा होता है?HealthPlanet

Posted on Tue 28th Feb 2023 : 12:23

ब्रेस्ट मिल्क बढ़ाने के लिए अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये 6 चीजें :-

दूध पिलाने वाली मां को 800 से 1000 कैलोरीज की ज्यादा जरूरत होती है। इसलिए भी हेल्दी डाइट का होना जरूरी है। दूध के सिक्रिशन को बढ़ाने के लिए माओं को अपनी डाइट में ये चीजें जरूर शामिल करनी चाहिए :-

कच्चा पपीता
कच्चा पपीता में पपैन और काइमोपैपेन नाम का एंजाइम होता है, जो ब्रेस्ट मिल्क सिक्रिएशन में मददगार साबित होता है। इसकी सब्जी, सलाद या पका हुआ पपीता खाने से भी ब्रेस्ट मिल्क बढ़ता है। एक दिन में 200 से 250 ग्राम पपीता खाया जा सकता है। दिन में दो बार ही खाएं। पपीता में फाइबर भी होता है जो पेट के लिए फायदेमंद होता है।

अजवाइन का पानी
एक चम्मच अजवाइन को तीन लीटर पानी में उबाल लें। इसे एक बोतल में भरकर रख लें और पूरे दिन इसका इस्तेमाल किया जा सकता है। अजवाइन के पानी में एंटी-बैक्टिरियल, एंटीफंगस प्रॉपर्टी और एनिस्थेटिक प्रॉपर्टी होती हैं जिससे बॉडी गर्म रहती, डाइजेशन इंप्रूव होता है और मिल्क का प्रोडक्शन बढ़ता है। इस पानी को पीने से पेशाब के दौरान जलन और एसिडिटी की समस्या नहीं होती। पर ध्यान रहे कि अजवाइन को ज्यादा इस्तेमाल में न लाएं। 6 महीने के बच्चे को भी अजवाइन का पानी दिया जा सकता है, इससे उसे होने वाली गैस दूर रहेगी।

मेथी दाना
इसमें एस्ट्रोजन नाम का कंपाउंड होता है जो मिल्क प्रोडक्शन में मदद करता है। मेथी दाने से सब्जी छौंक सकते हैं। इसे ज्यादा मात्रा में न लें।

सौंफ और गुड़
खाना खाने के बाद गुड़ के साथ थोड़ी सी सौंफ ले सकते हैं, इससे भी मिल्क बढ़ता है। ब्रेस्टफीडिंग के दौरान महिलाओं में एसिडिटी और कब्ज की समस्याएं बढ़ती हैं, ऐसे में सौंफ लेना ज्यादा लाभदायक है। वे फूड जिनकी तासीर गर्म है, उन्हें लेने से ब्रेस्ट मिल्क बढ़ता है।

लहसुन और दूध
लहसुन की दो कली दूध के साथ सुबह पी जा सकती है। लहसुन में एरोमैटिक प्रॉपर्टीज होती हैं, जिनसे मुंह का टेस्ट भी अच्छा होता है और इसमें पाए जाने वाले गैलेक्टोज, एस्ट्रोजन प्रॉपर्टी से ब्रेस्ट मिल्क बनता है। कितनी ही गर्मी हो लेकिन गुनगुना पानी ही पीएं।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info